
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को एक अहम आदेश जारी कर राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. इकबाल सिंह चहल 31 जनवरी 2026 को अपनी लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
डॉ. चहल अपना पदभार लोक निर्माण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा पाटणकर-म्हैसकर को सौंपेंगी। मनीषा 1992 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, जो अपनी कुशल कार्यप्रणाली के लिए जानी जाती हैं। इसी तरह, चहल के अतिरिक्त मुख्य सचिव (खनन) का दायित्व मुख्यमंत्री की अतिरिक्त मुख्य सचिव अश्विनी भिडे लेंगी।
संयुक्त सचिव सुभाष उमरानीकर द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में डॉ. चहल को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दी गई हैं। आदेश की प्रतियां मुख्यमंत्री कार्यालय, उपमुख्यमंत्री कार्यालय और संबंधित विभागाध्यक्षों को भेजी गई हैं।
1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. चहल ने बीएमसी कमिश्नर रहते कोविड-19 के दौरान ‘मुंबई मॉडल’ लागू कर देशव्यापी सराहना कमाई। हालांकि मुख्य सचिव पद से वे वंचित रहे, लेकिन रिटायरमेंट के बाद 1 फरवरी 2026 से मुंबई पुलिस हाउसिंग टाउनशिप प्रोजेक्ट के चेयरमैन के रूप में राज्यमंत्री दर्जे पर पांच वर्ष कार्य करेंगे।
अश्विनी भिडे ने मुंबई मेट्रो लाइन-3 के प्रबंध निदेशक के रूप में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह फेरबदल राज्य प्रशासन को मजबूती प्रदान करेगा, खासकर गृह और खनन जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में। महाराष्ट्र अब नई नेतृत्व के साथ विकास की नई ऊंचाइयों को छूने को तैयार है।