
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में बुधवार को एक के बाद एक दर्दनाक हादसों ने सबको स्तब्ध कर दिया। दो पर्यटकों सहित चार लोगों की जान चली गई, जबकि बांदीपोरा में मकान ढहने से दस लोग घायल हो गए। सर्दी के इन दिनों में सुरक्षा चिंताएं और गहरा गई हैं।
शहर के अस्पतालों में दो पर्यटक लाए गए, दोनों मृतक। डल झील के पास होटल में ठहरे उत्तर प्रदेश के तरनजीत सिंह को बेहोशी में एसएमएचएस ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। दूसरा पर्यटक महाराष्ट्र का रामचंद महिंद्राकर हैदरपोरा होटल से जेवीसी बेमिना होते हुए एसकेआईएमएस सौरा पहुंचा, लेकिन बच न सके।
मौत के कारण जानने को पोस्टमॉर्टम और कानूनी प्रक्रिया शुरू।
श्रीनगर के एचएमटी में 44वीं बटालियन सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल हरिनाथ की संदिग्ध दिल की बीमारी से रात में मौत हो गई। बेचैनी की शिकायत के बाद वे बेहोश मिले।
कुलगाम में 32 वर्षीय मशूक अहमद मीर की दम घुटने से मौत। पत्नी के इलाज के दौरान अस्पताल बाहर कार में हीटर जलाकर सो गए, ठंड से बचने की यह चूक भारी पड़ी।
बांदीपोरा के हाजिन चंदेरगीर गांव में शोक सभा के दौरान दोमंजिला मकान गिरा। मकान मालिक की मौत पर जुटे लोगों का बोझ सह न सके। दस घायल, जिन्हें मलबे से निकाला गया। पांच हाजिन स्वास्थ्य केंद्र, पांच सफापोरा अस्पताल में भर्ती। हालत स्थिर। पुलिस जांच में जुटी।