
सनी देओल की बहुचर्चित फिल्म ‘बॉर्डर-2’ रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वैश्विक स्तर पर 250 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर छा गई है। इसी बीच पूर्व आर्मी मेजर खुशबू पाटनी ने फिल्म देखी और वरुण धवन की अदाकारी की खुलकर तारीफ की।
महिला सुरक्षा की पैरवी करने वाली खुशबू ने इंस्टाग्राम स्टोरी में वरुण के मेजर होशियार सिंह दहिया लुक की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘बॉर्डर-2 देख ली। वरुण धवन का काम शानदार। होशियार सिंह दहिया की यह परफॉर्मेंस हमेशा याद रहेगी। ट्रेनिंग के पुराने दिन याद आ गए। हम भाई-बहन की तरह जीते हैं, मरते हैं। नाम, नमक, निशान कभी नहीं भूलते। जय हिंद, जय भवानी।’
गणतंत्र दिवस पर उन्होंने अपनी फौजी वर्दी में फोटो डाली थीं, जिसमें वॉकी-टॉकी और चश्मा लगाए उनका लुक गजब का था।
फिल्म ने पहले हफ्ते में भारत में 32 करोड़ से शुरुआत की, शनिवार को 36.5, रविवार 54, सोमवार 59 और मंगलवार 19.5 करोड़ कमाए। कुल घरेलू कलेक्शन करीब 200 करोड़। दुनिया भर में 270.7 करोड़। 30 जनवरी को ‘मर्दानी-3’ रिलीज होगी, जो चुनौती पेश कर सकती है। फिर भी ‘बॉर्डर-2’ का जोश बरकरार है।