
बीजिंग में हाल ही में एक महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन हुआ है, जो चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के श्रमिक वर्ग के प्रति गहरे लगाव को उजागर करती है। ऑल-चाइना फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन्स द्वारा संकलित ‘शी चिनफिंग और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता’ नामक यह पुस्तक चाइना वर्कर्स पब्लिशिंग हाउस से प्रकाशित होकर देशव्यापी वितरण में है।
पुस्तक में 23 विस्तृत साक्षात्कार प्रतिलेख शामिल हैं, जो शी चिनफिंग के विभिन्न कार्यकालों के दौरान श्रमिकों से उनकी निकटता को दर्शाते हैं। हेबेई के चेंगडिंग से फुजियान, च्जियांग, शंघाई और केन्द्रीय नेतृत्व तक, उन्होंने हमेशा मजदूरों के बीच समय बिताया।
निर्माण स्थलों, कारखानों, खदानों और बंदरगाहों पर जाकर उन्होंने श्रमिकों की परेशानियों को सुना, उनकी जरूरतों का ख्याल रखा और उन्हें नवाचार की ओर प्रेरित किया।
यह प्रकाशन कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों के लिए प्रेरणा स्रोत है। यह शी चिनफिंग के जन-केंद्रित विचारधारा को स्पष्ट करता है और श्रमिक कल्याण के प्रति उनकी निष्ठा को रेखांकित करता है।
पुस्तक जोर देती है कि करोड़ों श्रमिकों की एकजुटता, बुद्धिमत्ता और मेहनत से ही आधुनिक समाजवादी चीन का निर्माण संभव है। यह चीनी राष्ट्र के पुनरुत्थान में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताती है।