
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उनकी शुरुआती पारी की झलक देने वाली रोमांटिक कॉमेडी ‘हैप्पी’ को रिलीज हुए ठीक 20 साल हो गए हैं। जेनेलिया डिसूजा के साथ नजर आए इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।
इस खास मौके पर अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया एक्स पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की दुर्लभ तस्वीरें साझा कीं। इनमें पूरी टीम के साथ जेनेलिया, मनोज बाजपेयी, निर्देशक ए. करुणाकरण और बाकी कलाकारों के साथ मस्ती भरे पल कैद हैं।
अपने पोस्ट में अल्लू ने लिखा, ‘हैप्पी को 20 साल पूरे! मेरी फिल्मी यात्रा की सबसे खुशहाल फिल्म। निर्देशक ए. करुणाकरण, को-स्टार जेनेलिया, मनोज बाजपेयी, सभी कलाकारों, संगीतकार युवान शंकर राजा, टेक्निशियंस और पिता अल्लू अरविंद का हृदय से आभार।’
ए. करुणाकरण के निर्देशन में बनी यह तेलुगु फिल्म एक पिज्जा डिलीवरी बॉय की प्रेम और परिवार की कहानी बयां करती है। गीता आर्ट्स प्रोडक्शन में मनोज बाजपेयी ने पुलिसवाले का रोल निभाया। 2004 की तमिल फिल्म अयुथा ईझुथु का रीमेक होने के साथ इसका हिंदी वर्जन ‘दम’ के नाम से रिलीज हुआ।
आज जब अल्लू अर्जुन पुष्पा जैसी सुपरहिट्स दे रहे हैं, ‘हैप्पी’ उनकी जड़ों की याद दिलाती है, जो नई पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।