
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अपनी जड़ें पूरे देश में फैला रही है और झारखंड इसका नया केंद्र बन गया है। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अकील अख्तर ने हैदराबाद के दारुस्सलाम में पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में AIMIM जॉइन कर लिया।
शामिल होने के बाद अकील अख्तर ने कहा कि यह पार्टी अल्पसंख्यकों, गरीबों और कमजोर वर्गों की सशक्त आवाज है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनका जुड़ाव झारखंड में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
ओवैसी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि अकील के अनुभव से राज्य में पार्टी का विस्तार तेज होगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर, महासचिव महताब आलम समेत कई नेता उपस्थित थे।
अकील का सफर रोचक रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा से शुरूआत की, छह साल की निष्कासन के बाद अपनी स्टूडेंट पार्टी बनाई। 2024 चुनाव में समाजवादी पार्टी से लड़े, जहां वे सबसे अमीर प्रत्याशी थे लेकिन हार गए।
यह कदम AIMIM की रणनीति को दर्शाता है, जो झारखंड जैसे राज्यों में मुस्लिम वोट बैंक को लक्षित कर रही है। आने वाले चुनावों में पाकुड़ और कोल्हान क्षेत्रों में चुनौती बढ़ सकती है। राज्य की राजनीति में नया समीकरण बनने की संभावना है।