
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज हो गया है। यह देशभक्ति भरा गीत दर्शकों के दिलों को छू रहा है और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। फिल्म 2020 की गलवान घाटी में भारत-चीन संघर्ष पर आधारित है, जो हमारे सैनिकों की वीरता को सलाम करता है।
अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और मास्टर सनी धरमकोट की जुगलबंदी ने गाने को अमर बना दिया है। समीर अंजान के भावपूर्ण बोल और हिमेश रेशमिया का संगीत इसे और भी खास बनाते हैं। सलमान ने खुद इंस्टाग्राम पर गाना शेयर कर फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया।
दर्शकों की प्रतिक्रियाएं देखने लायक हैं। कई ने इसे सुनकर आंसू बहाए और इसे सर्वश्रेष्ठ देशभक्ति गीत करार दिया। गाना मां भारती के प्रति प्रेम, सैनिकों की शौर्य गाथा और उनके बलिदान को जीवंत करता है।
अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। चित्रांगदा सिंह के साथ जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज भी हैं।
फिल्म गलवान की सच्ची घटना को चित्रित करती है, जहां भारतीय जवानो ने दुश्मन का मुंहतोड़ जवाब दिया। टीजर के बाद अब गाने ने हंगामा बचा दिया है। ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह गीत निश्चित रूप से दर्शकों को थिएटर तक खींच लाएगा।