
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पूरे देश में बेटियों के सशक्तिकरण का संदेश गूंज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह विश्वास कि बेटियां देश की ताकत हैं, उनकी नीतियों में स्पष्ट झलकता है। इससे सामाजिक सोच में सकारात्मक बदलाव आया है।
चंडीगढ़ की तारुषी गौड़ इसका जीता-जागता उदाहरण हैं। चार साल की उम्र से ताइक्वांडो कर रही तारुषी ने नेशनल स्कूल गेम्स, फेडरेशन इवेंट्स और सीबीएसई नेशनल में कई पदक जीते। वे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक भी हैं। ‘मोदी आर्काइव’ के एक्स वीडियो में उन्होंने 2022 के राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार की याद ताजा की, जो पीएम मोदी ने उन्हें प्रदान किया।
तारुषी कहती हैं, “पीएम इतने सरल हैं। बच्चेें से प्यार से बात करते हैं। उन्होंने कहा- अभी रुकना नहीं, और मेहनत करो।” उनकी सादगी ने घबराई लड़कियों को आत्मविश्वास दिया। “कई बच्चियां डर रही थीं, लेकिन उनकी मौजूदगी ने सबको सहज कर दिया।”
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं से खेल-विज्ञान में बेटियों को बढ़ावा मिला। समारोह का लाइव प्रसारण ने स्कूलों की लड़कियों को प्रेरित किया। तारुषी बोलीं, “वीडियो देखकर कईयों ने सोचा कि वे भी कुछ बड़ा कर सकती हैं।”
‘मोदी आर्काइव’ ने कहा, यह दिवस बेटियों पर भरोसा और समान अवसर देने की याद दिलाता है। जब बेटियां उड़ान भरेंगी, देश मजबूत बनेगा।