
नोएडा के शिल्प हाट, सेक्टर-33ए में 24 से 26 जनवरी 2026 तक उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राज्य सरकार की यह पहल प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, औद्योगिक उन्नति और विकास गाथा को हर घर तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
परंपरा को निभाते हुए आज दोपहर 12 बजे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा द्वारा उद्घाटन होगा। स्थल को आकर्षक सजावट से सँवारा गया है और सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।
कार्यक्रम में शासन-प्रशासन के आला अधिकारी, जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, कलाकार, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य और सैकड़ों नागरिक शामिल होंगे। लोक कलाएं, संगीत, हस्तशिल्प, पारंपरिक भोजन, खादी व ग्रामीण उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
शाम को नामी कलाकारों के सांस्कृतिक प्रदर्शन दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। विभिन्न स्टलों पर सरकारी योजनाएं, निवेश अवसर, स्टार्टअप, आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के नवाचारों की जानकारी मिलेगी। युवाओं व उद्यमियों के लिए यह अवसर अनमोल है।
सुरक्षा, ट्रैफिक, स्वच्छता व अन्य व्यवस्थाओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे मेहमानों को कोई परेशानी न हो। यह आयोजन उत्तर प्रदेश की विविधता का जीवंत प्रतीक बनेगा।