
बीजिंग। 2025 में चीन ने बौद्धिक संपदा अधिकारों के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलताएं हासिल की हैं। चीनी राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा प्रशासन के उप निदेशक रुई वनप्याओ ने राज्य परिषद के प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उच्च मूल्य के आविष्कार पेटेंटों की संख्या 22.92 लाख तक पहुंच चुकी है।
सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर और चिकित्सा तकनीक जैसे क्षेत्रों में वैध आविष्कार पेटेंटों की संख्या में सबसे तेजी से वृद्धि हुई। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वैध पेटेंटों की संख्या विश्व में सबसे अधिक है, जो चीन की नवाचार क्षमता को दर्शाता है।
इस वर्ष 9.72 लाख आविष्कार पेटेंट और 14.61 लाख उपयोगिता मॉडल पेटेंट प्रदान किए गए। साथ ही 96 हजार पेटेंट पुनर्रक्षा और अमान्यता मामलों का निपटारा किया गया।
पेटेंट हस्तांतरण व लाइसेंसिंग के आवेदन 6.97 लाख तक पहुंचे, जो 2024 से 13.7 प्रतिशत अधिक हैं। विश्वविद्यालयों व शोध संस्थानों के 90 हजार आवेदन दर्ज हुए, जिसमें 16.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। उद्यम आविष्कार पेटेंटों का औद्योगिकीकरण 54 प्रतिशत हो गया, जो निरंतर प्रगति दिखाता है।
जनवरी से नवंबर तक बौद्धिक संपदा रॉयल्टी का आयात-निर्यात 3.8287 खरब युआन रहा, जो पिछले साल से 7.4 प्रतिशत अधिक है। निर्यात में 23.1 प्रतिशत की उछाल आया, जिसने सेवा व्यापार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।