
लंदन, 22 जनवरी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी आधिकारिक ब्रिटेन यात्रा पर बुधवार रात को लंदन पहुँच गए। यहाँ झारखंडी विद्वानों और भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया, जिससे वे गद्गद दिखे।
दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से लौटते हुए उन्होंने वैश्विक कंपनियों को झारखंड में निवेश का न्योता दिया था। सोशल मीडिया पर स्वागत की तस्वीरें साझा कर सीएम ने कहा कि अपनों का यह स्नेह उन्हें अभिभूत कर गया है। उन्होंने सभी को ‘जोहार’ कहकर धन्यवाद दिया।
उनके साथ पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन भी हैं। 23 जनवरी को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ब्लावटनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में वे व्याख्यान देंगे। आदिवासी बहुल झारखंड जैसे राज्य में टिकाऊ विकास की कहानी, संभावनाएँ और चुनौतियाँ साझा करेंगे।
कार्यक्रम में सस्टेनेबल ग्रीन इंडस्ट्रियलाइजेशन, जिम्मेदार खनन आधारित उद्योग और समावेशी निवेश पर चर्चा होगी। इसमें प्रो. अल्पा शाह व प्रो. माया ट्यूडर भी शरीक होंगी। झारखंड का प्रकृति अनुकूल विकास मॉडल होगा मुख्य विषय।
झारखंड के पहले सीएम के रूप में ऑक्सफोर्ड पहुँचने वाले सोरेन उत्साहित हैं। यह मंच राज्य के मॉडल को वैश्विक पटल पर लाएगा, निवेश व नीतियों को गति देगा।