
बीजिंग। वर्ष 2025 चीन के व्यावसायिक अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल कुल 50 व्यावसायिक प्रक्षेपण सफलतापूर्वक किए गए, जो देश के सम्पूर्ण प्रक्षेपणों का लगभग 54 प्रतिशत रहे। इनमें 25 व्यावसायिक वाहक रॉकेटों के प्रक्षेपण प्रमुख थे।
हाईनान व्यावसायिक अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल का औपचारिक उद्घाटन इस वर्ष का एक बड़ा आयोजन था। इस साइट से 9 प्रक्षेपण बिना किसी चूक के पूरे हुए, जिससे कुल संख्या 10 पहुंच गई। भविष्य में यह केंद्र चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम की रीढ़ बनेगा।
वर्ष भर में 311 व्यावसायिक उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया गया, जो कुल उपग्रह प्रक्षेपणों का 84 प्रतिशत है। इससे दूरसंचार, पृथ्वी अवलोकन और अन्य क्षेत्रों में क्रांति आ रही है।
पुन: उपयोगीय प्रक्षेपण यान ‘चूछ्य्वे-3’ ने अपनी प्रथम उड़ान में कमाल कर दिखाया। रॉकेट के द्वितीय चरण ने पेलोड को सटीक कक्षा में पहुंचाया, जबकि प्रथम चरण का पुन: प्रवेश और सुरक्षित लैंडिंग परीक्षण सफल रहा।
यह उपलब्धियां चीन को वैश्विक अंतरिक्ष दौड़ में अग्रणी बनाती हैं। भविष्य में लागत में कमी और प्रक्षेपण संख्या में वृद्धि से देश की स्थिति और मजबूत होगी।