
बीजिंग। चीन ने इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन ने बताया कि देश में अब 2 करोड़ से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट स्थापित हो चुके हैं, जो दुनिया का सबसे विशाल और आधुनिक नेटवर्क है।
दिसंबर 2025 के अंत तक कुल 2 करोड़ 92 हजार चार्जिंग सुविधाएं कार्यरत हैं। यह नेटवर्क 4 करोड़ से अधिक नई ऊर्जा वाहनों की जरूरतें आसानी से पूरा कर रहा है। इसमें 47 लाख 17 हजार सार्वजनिक और 1 करोड़ 53 लाख 75 हजार निजी पॉइंट शामिल हैं।
विकास की गति तेज है। 1 करोड़ से 2 करोड़ तक पहुंचने में महज 18 महीने लगे, जो पहले से कहीं बेहतर है। तीन मुख्य विशेषताएं हैं- तेज विस्तार, बेहतर दक्षता और पूर्ण कवरेज।
सार्वजनिक स्टेशनों की औसत पावर 46.5 किलोवाट हो गई, जो 2024 से 33 प्रतिशत ज्यादा है। 98 प्रतिशत हाईवे क्षेत्रों में 71 हजार 500 पॉइंट लगे हैं। 19 प्रांतों में ग्रामीण इलाकों में पूर्ण पहुंच सुनिश्चित हो चुकी है।
यह उपलब्धि चीन की हरित ऊर्जा यात्रा को मजबूत आधार देती है, जो वैश्विक स्तर पर मिसाल कायम कर रही है।