चीन से बढ़ते तनाव के बीच भारत में राफेल की दूसरी खेप पहुंच चुकी है। इसके साथ ही भारत की वायु सेना की ताकत बढ़ गई है। ये राफेल लड़ाकू विमान चीन पर काल की तरह टूटेंगे। इसकी ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह राफेल फ्रांस से बिना कहीं रूके भारत पहुंचे हैं। भारतीय वायु सेना (IAF) ने जानकारी दी है कि राफेल विमानों का दूसरा जत्था फ्रांस से नॉन-स्टॉप उड़ान भरने के बाद आज रात 8:14 बजे भारत पहुंचा। 3 नए विमान फ्रांस के इस्ट्रेस से गुजरात के जामनगर पहुंचे। इस यात्रा के दौरान फ्रेंच एयर फोर्स का मिड एयर रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट साथ था। इस यात्रा के लिए भारतीय वायु सेना के पायलटों को फ्रांस के सेंट दिजिएर एयरबेस में ट्रेनिंग दी गई।
फ्रांस की कंपनी दसॉ एविएशन से पांच राफेल विमानों का पहला बेड़ा 28 जुलाई को भारत पहुंचा था। इस बेड़े ने फ्रांस से उड़ान भरने के बाद संयुक्त अरब अमीरात में हाल्ट किया था, जहां उसने ईंधन भरा था। राफेल के पहले बेड़े को जब वायुसेना में शामिल किया गया था तब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे गेम चेंजर करार दिया था। उनका दावा था कि राफेल के साथ वायुसेना ने टेक्नोलॉजी के स्तर पर बढ़त हासिल कर ली है। यह नवीनतम हथियारों और सुपीरियर सेंसर से लैस लड़ाकू विमान है।
More Stories
मुहर्रम 2024: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी- आज और कल इन रूट्स से बचें |
भाजपा यूपी कार्यकारिणी बैठक: नड्डा ने कांग्रेस को ‘परजीवी’ करार दिया, सीएम योगी ने कहा, ‘हम जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करते’ |
पीएम नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप पर हमले पर प्रतिक्रिया दी, कहा, ‘राजनीति में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं’ |