
महाराजा ट्रॉफी 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में गुलबर्गा मिस्टिक्स ने हुबली टाइगर्स को 4 विकेट से हरा दिया। मैच में एक समय गुलबर्गा ने 15 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के युवा खिलाड़ी स्मरण रविचंद्रन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला और अर्धशतक जमाया। रविचंद्रन ने 39 गेंदों में 1 चौका और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए, जिससे मिस्टिक्स ने जीत हासिल की। हुबली टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन बनाए थे। गुलबर्गा मिस्टिक्स की यह सीजन की तीसरी जीत थी, जिससे टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आ गई।
