केंद्र सरकार द्वारा संसद में लाए गए कृषि बिल को लेकर जारी हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ किया है कि ये कानून, ये बदलाव कृषि मंडियों के खिलाफ नहीं हैं। कृषि मंडियों में जैसे काम पहले होता था, वैसे ही अब भी होगा। बल्कि ये हमारी ही एनडीए सरकार है जिसने देश की कृषि मंडियों को आधुनिक बनाने के लिए निरंतर काम किया है। बिहार चुनाव के लिए एक डिजीटल रैली को संबोधित हुए पीएम मोदी ने यह बात कही। उन्होंने कहा, कल देश की संसद ने, देश के किसानों को नए अधिकार देने वाले बहुत ही ऐतिहासिक कानूनों को पारित किया है। मैं देश के लोगों को, देश के किसानों को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। ये सुधार 21वीं सदी के भारत की जरूरत है।
बकौल पीएम मोदी, हमारे देश में अब तक उपज बिक्री की जो व्यवस्था चली आ रही थी, जो कानून थे, उसने किसानों के हाथ-पांव बांधे हुए थे। इन कानूनों की आड़ में देश में ऐसे ताकतवर गिरोह पैदा हो गए थे जो किसानों की मजबूरी का फायदा उठा रहे थे। आखिर ये कब तक चलता रहता।उन्होंने कहा, कनेक्टिविटी देश के हर गांव तक पहुंचाने के लक्ष्य साथ देश आगे बढ़ रहा है। जब गांव-गांव में तेज़ इंटरनेट पहुंचेगा तो गांव में पढ़ाई आसान होगी। गांव के बच्चे, युवा भी एक क्लिक पर दुनिया की किताबों तक, तकनीक तक आसानी से पहुंच पाएंगे।
More Stories
वेवेर्ना न्यू मीडिया ने एक मराठी वेबसाइट लॉन्च की, अब महाराष्ट्र के उपभोक्ताओं के लिए विश्वसनीय खबर
क्या दिल्ली के सीएम केजरीवाल इस्तीफा देंगे, क्योंकि खुद से तय की गई डेडलाइन आज खत्म हो रही है? 10 पॉइंट्स | इंडिया न्यूज़
यूपी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में 4 की मौत, 6 घायल: पुलिस