इंदौर में 408 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले। – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

इंदौर में 408 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले।

शुक्रवार को शहर में 408 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले। यह पहला मौका है जब एक दिन में चार सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसे मिलाकर शहर में अब तक 19 हजार 125 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। शुक्रवार को 3,476 सैंपलों की जांच हुई। यानी संक्रमण दर 11.73 प्रतिशत रही। राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होकर घर लौटने वालों का आंकड़ा शुक्रवार को 14 हजार 521 पहुंच गया है।

शुक्रवार को बीमारी से सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई। इनमें 6 पुरुष और एक महिला शामिल है। सभी मृतकों की उम्र 60 से 85 साल के बीच थी। इसे मिलाकर कोरोना से मौत का आंकड़ा 492 पर पहुंच गया है। शुक्रवार देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक शहर में अब तक 2 लाख 68 हजार 128 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इसमें 19 हजार 125 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यानी कुल संक्रमण दर 7.13 है। वहीं मृत्यु दर 2.57 प्रतिशत हो गई है।