नीमच : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सेवारत हवलदार वीरेंद्र सिंह चौहान का शुक्रवार को लंबी बीमारी के चलते दुखद निधन हो गया था। आज शनिवार को उनके पैतृक गांव जीरन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। सीआरपीएफ के अधिकारी और जवानों ने पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।
नीमच सीआरपीएफ आरटीसी में पदस्थ हवलदार वीरेंद्र सिंह चौहान लंबे समय से बीमार थे। वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के रंगरूट प्रशिक्षण केंद्र नीमच में पदस्थ होकर अपनी सेवाएं दे रहे थे।