जगदलपुर : नगर निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन में माहौल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय दौरे पर बस्तर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचने के बाद नगर के प्रमुख मार्गों पर भव्य रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रोड शो में भाजपा के स्थानीय नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए पार्टी के विकास कार्यों और आगामी चुनावी रणनीतियों पर जोर दिया। कार्यक्रम को लेकर पूरे नगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को आगामी निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Trending
- पुलिस ने होटल और स्पा सेंटर में मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए 7 लड़कियों के साथ 5 पुरुष
- बस में यौन उत्पीड़न किया, दिल्ली में मौत के घाट उतार दिया; एक आयोजित | नवीनतम समाचार दिल्ली
- कब और कहां से कैनसस सिटी के प्रमुख बनाम फिलाडेल्फिया ईगल्स शोडाउन – फर्स्टपोस्ट देखें
- ‘बॉलीवुड उद्योग को हमारे साथ एक समस्या है लेकिन …’ – फर्स्टपोस्ट
- शार्प बिजनेस सिस्टम एनईसी इंडिया के डिस्प्ले व्यवसाय को प्राप्त करता है, डिस्प्ले मार्केट को बाधित करने की योजना – फर्स्टपोस्ट
- आंध्र व्यवसायी ने संपत्ति विवाद पर पोते द्वारा 73 बार चाकू मारा |
- फ्रांसीसी राष्ट्रपति एआई शिखर सम्मेलन को बढ़ावा देने के लिए खुद को अभिनीत डीपफेक वीडियो का उपयोग करते हैं
- रामगढ़ अपराध: राम-नताददाहर शयरा