दर्जन भर यात्री घायल, दो गंभीर; ऑटो को टक्कर मारकर भागने के दौरान कार से टकराई बस – Lok Shakti
October 16, 2024

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

दर्जन भर यात्री घायल, दो गंभीर; ऑटो को टक्कर मारकर भागने के दौरान कार से टकराई बस

झारखंड के गढ़वा में मूर्ति विसर्जन को लेकर भारी बवाल हो गया। दरअसल, शनिवार को सदर प्रखंड के लखना गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोगों का रास्ता रोक दिया। दोनों समुदाय के बीच भारी बवाल हुआ। यहां तक पत्थरबाजी भी हुई जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद गांव में मूर्ति विसर्जन का विवाद करीब 12 घंटे बाद सुलझा लिया गया है। समझौते के बाद करुआ कला तालाब में मूर्ति का विसर्जन किया गया।

इलाके वाली लड़ाई में हिंदू-मुस्लिम में क्या समझौता

दरअसल, मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि हर साल इस रास्ते से मूर्ति विसर्जन के लिए नहीं जाया जाता था। नए रास्ते से विसर्जन के लिए जाने पर भारी बवाल शुरू हो गया। करीब 12 घंटे तनाव के बाद दोनों समुदाय के बीच समझौता हो गया है। यह तय किया गया है कि मुस्लिमों के त्योहार पर जुलूस हिंदू आबादी से होकर नहीं गुजरेगा। इसे लेकर दोनों पक्षों ने सहमति पत्र पर साइन भी किया है।