Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Mohan Cabinet Meeting: वित्तीय प्रबंधन सुदृढ़ करने पीएमयू का गठन करेगी सरकार, राजकीय सम्मान से होगी लोकतंत्र सेनानियो की अंत्येष्टि

मंत्रालय में हुई मोहन कैबिनेट की बैठक।

HighLights

लोकतंत्र सेनानियों के लिए अंत्येष्टि सहायता की राशि 08 से बढ़ाकर 10 हजार रुपये। शासकीय विभागों के कामकाज में तकनीक के अधिकाधिक इस्तेमाल को बढ़ावा। ई- कैबिनेट व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इससे कागज का उपयोग कम होगा।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश सरकार वित्तीय प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रोजेक्ट मानिटरिंग यूनिट (पीएमयू) गठित करने जा रही है। इसके लिए वित्त विभाग में 47 नए पद भी सृजित किए जाएंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

इन प्रस्तावों को भी दी मंजूरी

कैबिनेट बैठक में यह भी तय किया गया कि लोकतंत्र के सेनानियों की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान से होगी। अंत्येष्टि सहायता की राशि भी आठ से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने का निर्णय लिया गया। रीवा पालिटेक्निक में सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी होगी। इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के कार्य आवंटन नियम में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इस प्रस्ताव के तहत विभागों में तकनीक के अधिक से अधिक उपयोग का प्रविधान किया गया। ई- कैबिनेट प्रारंभ होगी। इसके अंतर्गत पेपरलेस व्यवस्था होगी। इससे कागज का उपयोग कम होगा।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी#MPCabinetDecision https://t.co/MkKoUBpsnK

— Jansampark MP (@JansamparkMP) August 7, 2024

धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी

कैबिनेट बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेशभर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। स्वाधीनता दिवस के मौके पर पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। घर-घर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। 10 अगस्त को प्रदेश की सभी पंचायत में रक्षाबंधन का कार्यक्रम होगा। साथ ही लाड़ली बहनों के खातों में 1500 रुपये जमा किए जाएंगे। इसमें रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में सरकार की ओर से दी जा रही 250 रुपये की राशि भी शामिल है।