Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Tiger Attack: भाजी तोड़ने जंगल गई महिला को बाघ ने बनाया शिकार, दूसरे दिन मिले हाथ-पैर

दो अन्य साथियों के साथ जंगल गई थी महिला।

HighLights

मुक्की के कान्हा टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र की घटनाजंगल में धोवी भाजी और पिहरी तोड़ने गई थी महिलाबाघ के हमले के बाद लोगों को बुलाने चले गए थे साथी

नईदुनिया न्यूज, बालाघाट: कान्हा टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला को घायल करने के बाद बाघ उसे जंगल में घसीट ले गया। महिला सोमवार को दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल में पिहरी तोड़ने गई थी। मंगलवार को उसका शव बरामद हुआ। शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया गया है।

हमले के बाद बाघ छोड़कर भागा

खापा की रहने तीन महिलाएं सोमवार को सुबह 11 बजे जंगल पिहरी तोड़ने जंगल गए गईं थी। इसी दौरान सभी महिलाएं अलग-अलग भाजी और पिहरी तोड़ रहीं थी। दोपहर तीन से चार बजे के बीच कलावती पर बाघ ने हमला कर दिया। आवाज पर अन्य दो महिलाएं दौड़ी और शोर किया तो मौके से बाघ भाग गया।

महिला को जंगल में घसीट ले गया बाघ

घायल कलावती को उठाकर दोनों महिलाएं कुछ दूर तक लाई। उसके बाद गांव में अन्य लोगों को बुलाने के लिए चली गई। जब तक गांव से लोग महिला को लेने आते, बाघ घायल महिला को घसीटते हुए जंगल के अंदर लेकर चला गया। स्वजनों द्वारा इसकी जानकारी वन विभाग और पुलिस थाना बैहर में दी गई।

कान्हा टाइगर रिजर्व में हमला

पुलिस ने बताया कि बाघ ने खापा के जंगल में एक महिला का शिकार कर लिया। जंगल तरफ ग्रामीणों के साथ तलाश करने पर मृतका एक हाथ, एक पैर मिला। शव का बैहर में पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया।

एसडीओ अजय ठाकुर के अनुसार, कलावती धुर्वे अपने साथियों सहित कान्हा टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर धोवी भाजी और जंगली पिहरी तोड़ रही थी। उसी समय बाघ से सामना हो गया। रात्रिकाल होने के कारण दल द्वारा लापता महिला की खोज नहीं हो सकी।