ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा बढ़ा, लेबर-कंजर्वेटिव पार्टी से कई भारतवंशी जीते – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा बढ़ा, लेबर-कंजर्वेटिव पार्टी से कई भारतवंशी जीते

लंदन। ब्रिटिश संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में भारतीय मूल के सांसदों का दबदबा बढ़ गया है। ब्रिटेन में हुए आम चुनावों में कई भारतवंशियों ने जीत हासिल की है। इसमें कंजर्वेटिव पार्टी और लेबर पार्टी के भारतीय मूल के लोगों को सफलता मिली है। कंजर्वेटिव पार्टी से ऋषि सुनक, प्रीति पटेल, शिवानी राजा, सुएला ब्रेवरमैन, गगन मोहिंद्रा ने जीत दर्ज की। वहीं लेबर पार्टी से कनिष्का नारायण, प्रीत कौर गिल, तनमनजीत सिंह धेसी, सोजन जोसेफ ने विजय प्राप्त की है।

ब्रिटेन के 2024 के चुनाव में 107 भारतीय मूल के उम्मीदवार हाउस ऑफ कॉमन्स की सीटों के लिए चुनावी मैदान में थे। इनमें से कई प्रजनन ने जीत दर्ज की.

कंजर्वेटिव पार्टी से भारतीय मूल के विजेता

ऋषि सुनक ने उत्तरी इंग्लैंड के रिचमंड और नॉर्थल्टन सीट से जीत हासिल की। प्रीति पटेल ने एसेक्स के विथम सीट से जीत दर्ज की। शिवानी राजा ने लीसेस्टर ईस्ट सीट से विजय हासिल की। सुएला ब्रेवरमैन ने फेयरवेल और वाटरलूविल सीट से जीत हासिल की। गगन मोहिंद्रा ने साउथ वेस्ट हर्टफोर्डशायर सीट से विजय प्राप्त की।

लेबर पार्टी के इन भारतवंशी नेताओं को मिली जीत

कंजर्वेटिव के साथ-साथ लेबर पार्टी के भी कई भारतीय मूल के नेताओं ने जीत हासिल की है। लेबर पार्टी के नवेन्द्र मिश्रा ने स्टॉकपोर्ट से जीत हासिल की। लीसा नंदी ने विगन सीट से जीत हासिल की। प्रीति कौल ने बर्मिंघम एजबेस्टन से तो तन्मजीत सिंह ने स्लॉग से जीत का परचम लहराया है। नादिया व्हिटटॉम ने नॉटिंघम ईस्ट सीट से लेबर पार्टी का झंडा गाड़ा है। वहीं आईफोर्ड साउथ से जस ओरल, साउथहेम्पटन टेस्ट सीट से सतवीर कौर, डर्बी साउथ से बागी शंकर, वोल्वरहेम्पटन वेस्ट से वरिंदर जस और हेडर्सफील्ड सीट से हरप्रीत उप्पल ने जीत हासिल की। स्मैथविक सीट से गुरिंदर जोसन, वेल ऑफ ग्लेमोर्गन सीट से कनिष्का नारायण तो डुडले सीट से सोनिया कुमार ने जीत दर्ज की। सुरीना ब्रेकनब्रिज ने वोल्वरहेम्पटन नॉर्थ ईस्ट सीट से, किरिथ एंटविस्टल ने बोल्टन नॉर्थ ईस्ट से, जीवुन संधेर ने लोफबोरोग सीट से और सोजन जोसेफ ने एशफोर्ड सीट पर विजय दर्ज की है।