राज्य सरकार सितंबर में भी स्कूल बंद रखने का निर्णय ले सकती है। – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राज्य सरकार सितंबर में भी स्कूल बंद रखने का निर्णय ले सकती है।

मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए यह फैसला केंद्र सरकार के अनलॉक-4 की नई गाइडलाइन जारी होने के बाद लिया जाएगा। अभी 31 जुलाई तक बंद रखने के आदेश हैं। ऐसे में जल्द ही नए आदेश जारी होने की उम्मीद है। इधर, राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 54421 तक पहुंच गई है। सोमवार देर शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 1292 नए केस सामने आए। अब तक 41231 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 1246 की मौत हो चुकी है। प्रदेश में एक्टिव केस 11944 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 22425 लोगों को सैंपल लिए गए। इनमें से कुल 21133 निगेटिव आए, जबकि 173 सैंपल रिजेक्ट हो गए। कुल 5.8% की दर से 1292 नए मरीज मिले हैं। एक दिन पहले 5.5% की दर से पॉजिटिव केस मिले थे। इसके बाद प्रदेश में कुल कंटेनमेंट एरिया 4334 हो गए हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में 31836 लोगों को वीडियो और ऑडियो के जरिए सलाह भी दी गई।