मोदी 3.0 सरकार बनने से पहले ही शेयर बाजार ने रचा इतिहास: सेंसेक्स 76000 के पार, निफ्टी में भी बनाया रिकॉर्ड – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मोदी 3.0 सरकार बनने से पहले ही शेयर बाजार ने रचा इतिहास: सेंसेक्स 76000 के पार, निफ्टी में भी बनाया रिकॉर्ड

लोकसभा चुनाव 2024 के फाइनल नतीजे 4 जून को आने से एक दिन पहले ही 3 जून को भारतीय शेयर बाजार ने इतिहास रच दिया। एग्जिट पोल्स में एक बार फिर मोदी सरकार बनने की भविष्यवाणी होते ही बाजार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 2507 अंक उछलकर 76000 के स्तर को पार करते हुए 76,469 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 733 अंक चढ़कर 23,263 के लेवल पर बंद हुआ। यह पिछले तीन साल के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में आई सबसे बड़ी तेजी है। अगर शेयर बाजार के रिकॉर्ड पर नजर डाला जाए तो इसके पहले 10 अप्रैल, 2024 बीएसई का सेंसेक्स 354.45 अंक की बढ़त के साथ 75,000 के पार 75,038.15 पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 111.05 अंक की बढ़त के साथ 22,753.80 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसके पहले 6 फरवरी को सेंसेक्स पहली बार 408.86 अंकों की बढ़त के साथ 74,085.99 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 117.75 अंक उछलकर 22,474.05 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

इसके पहले 15 जनवरी, 2024 को बीएसई का सेंसेक्स पहली बार 73,000 के पार 73,327 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 22,082 के लेवल पर पहुंच गया। इससे पहले 27 दिसंबर, 2023 को सेंसेक्स 72,000 के पार निकल 72,038 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 21654 अंक पर बंद हुआ। 15 दिसंबर, 2023 को सेंसेक्स 71,483 के लेवल पर, जबकि निफ्टी 21456 के लेवल पर बंद हुआ। एक दिन पहले ही 14 दिसंबर को सेंसेक्स 70000 का लेवल पार करते हुए 70514 पर बंद हुआ और निफ्टी भी 21000 से ऊपर जाकर 21,182 पर बंद हुआ। इसके पहले 5 दिसंबर, 2023 को सेंसेक्स 69,000 के लेवल को पार कर 69,168 के स्तर पर खुला और निफ्टी भी अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 20,000 के पार 20,702 पर पहुंच गया।

इसके पहले सेंसेक्स 4 दिसंबर, 2023 को 68 हजार का आंकड़ा पार करते हुए 68865.12 पर बंद हुआ। इससे पहले 19 जुलाई, 2023 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 67,097.44 के स्तर पर बंद हुआ। इसके पहले सेंसेक्स 14 जुलाई, 2023 को 66 हजार का आंकड़ा पार करते हुए 66060.90 पर बंद हुआ। इसके पहले सेंसेक्स 3 जुलाई, 2023 को 65 हजार का आंकड़ा पार करते हुए 65, 205.05 पर बंद हुआ था और 30 जून, 2023 को 64 हजार के पार पहुंच 64,718.56 के लेवल पर बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार के इतिहास पर नजर डालें तो सेंसेक्स पहली बार 30 नवंबर, 2022 को 63000 के पार बंद हुआ। यह 24 नवंबर,2022 को 62000 के आंकड़े के पार जाकर बंद हुआ है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने 01 नवंबर, 2022 को नया रिकॉर्ड कायम करते हुए 61 हजार के ऊपर बंद हुआ। इसके पहले 24 सितंबर, 2021 को सेंसेक्स 60,000 के पार, 16 सितंबर, 2021 को सेंसेक्स 59,000 के पार, 03 सितंबर, 2021 को 58,000 और 31 अगस्त, 2021 को 57,000 के पार गया था।