रैप बादशाह ने परफोरमेंस को बीच में रोका, हनी सिंह के लिए कही ये बात, जानिए क्या… – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रैप बादशाह ने परफोरमेंस को बीच में रोका, हनी सिंह के लिए कही ये बात, जानिए क्या…

मुंबई। रैप बादशाह ने अपने परफोरमेंस को बीच में रोका और उन्होंने हनी सिंह के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मेरी जिंदगी का एक फेज था जब मैं एक व्यक्ति के ईर्ष्यालु इरादों के खिलाफ था और अब मैं उसे पीछे छोड़ रहा हूं और वो हनी सिंह है।’ मैं किसी गलतफहमी को लेकर नाखुश था और फिर मुझे एहसास हुआ कि जोड़ने वाले कम थे और तोड़ने वाले बहुत थे। आज मैं सभी को बताना चाहता हूं कि जिंदगी के उस फेज को मैंने पीछे छोड़ दिया है और मेरी शुभकामनाएं हनी सिंह के साथ हैं। इसके साथ ही रैपर बादशाह और हनी सिंह के बीच चल रही सालों पुरानी दुश्मनी अब खत्म हो गई है।

बादशाह ने अपनी तरह इस जंग को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। ग्रैफेस्ट 2024 में सिंगर बादशाह ने हनी सिंह संग अपनी लड़ाई को खत्म करने का फैसला सुनाते हुए फैंस को चौंका दिया। साथ ही उन्होंने हनी को दुआ भी दी कि बादशाह और हनी सिंह के बीच दुश्मनी और लड़ाई की शुरुआत 2009 में हुई थी। सोशल मीडिया पर तो कभी उनकी गानों के जरिए दोनों ने एक दूसरे पर निशाना साधा और तंज कसा। हालांकि अब ऐसा लगता है कि बादशाह दुश्मनों को भूलकर हनी सिंह की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं। बादशाह ने अपनी तरफ से लड़ाई का अंत कर दिया है, लेकिन हनी सिंह भी उनकी बात को मानकर भुलाते नहीं हैं या ये देखने वाली बात नहीं है। .