बच्चा नहीं हुआ तो की तंत्र क्रिया, महिला को 3 दिन तक जंजीर से पीटा, मौत – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बच्चा नहीं हुआ तो की तंत्र क्रिया, महिला को 3 दिन तक जंजीर से पीटा, मौत

झाबुआ में महिला को बच्‍चा नहीं हुआ ताे परिजन उसे तांत्रिक के पास ले गए। जहां तांत्रिक ने तीन दिन तक महिला को जंजीर से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

05 Jan 2024

झाबुआ : जिले के ग्राम नागनवाड़ की एक महिला को कई वर्ष बीत जाने के बाद बच्चा नहीं होने पर उसके स्वजन तांत्रिक के पास उसे ले गए थे। तांत्रिक ने महिला को ठीक करने के नाम पर जंजीर से तीन दिनों तक जमकर पीटा गंभीर अवस्था में स्वजन उसे बुधवार की शाम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। स्वजनों ने इसकी शिकायत झाबुआ पुलिस में की। झाबुआ थाने पर मर्ग कायम किया गया। पुलिस अब महिला के पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। ग्राम नागनवाड़ की मंजिता पति प्रकाश डामोर का विवाह हुए 16 वर्ष बीत चुके। उसे कोई संतान नहीं थी। स्वजन उसे रानापुर के एक तांत्रिक के पास ले गए। तांत्रिक ने महिला को उपचार के नाम से तीन दिनों तक बुलाया। और तांत्रिक क्रिया करते हुए उसे जंजीर से जमकर पीटा। दो दिनों तक तो महिला ने पिटाई सहन की। लेकिन तीसरे दिन महिला तांत्रिक की पिटाई से बेहोश हो गई।

तीन घंटे बाद आया होश

महिला के पति प्रकाश डामोर ने बताया कि दो दिनों तक तो उसकी पत्नी मजिता साकल की पीटाई सहन कर गई। लेकिन तीसरे दिन बुधवार को तांत्रिक ने उसे फिर से पीटा। जिससे वह बेहोश हो गई। करीब 3 घंटे बाद उसे होश आया। तांत्रिक ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा। उसे झाबुआ के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कारण स्पष्ट नहीं

डामोर ने बताया कि जब तांत्रिक के पास उसकी पत्नी को ले गए तो उसने कहा कि उसकी पत्नी के शरीर में बुढ़ी आत्मा घुस गई है। इस आत्मा को बहार निकालना पड़ेगा। आत्मा ऐसे नहीं निकलती। उसे पीट-पीटकर निकाला जाता है। तीन दिनों तक जंजीर से महिला की पिटाई की गई। उसी से उसकी मौत हुई है।

मर्ग कायम किया है

झाबुआ थाना प्रभारी तुरसिंह डावर ने बताया कि मृतक महिला के पति की सूचना पर फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। मामले की बारीकी से जांच की जाएगी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेंगे।