सगाई की दावत में प्रतिबंधित मांस पकाने पर पुलिस की कार्रवाई, 70 किलो बीफ जब्त – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सगाई की दावत में प्रतिबंधित मांस पकाने पर पुलिस की कार्रवाई, 70 किलो बीफ जब्त

खंडवा के फोकटपुरा बस्ती में सगाई की दावत के लिए प्रतिबंधित मांस पकाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 70 मांस जब्त किया है।

03 Jan 2024

खंडवा : सगाई की दावत में प्रतिबंधित मांस पकाने पर पुलिस ने करीब 70 किलो मांस जब्त किया है। मामले में पुलिस ने जिस युवती की सगाई हो रही थी उस पर भी प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जावर थाना क्षेत्र के ग्राम मुंदवाड़ा में मंगलवार दोपहर पुलिस टीम चोरी के एक मामले में दबिश देने गई थी। यहां फोकटपुरा बस्ती में सगाई की दावत के लिए प्रतिबंधित गोमांस पकाए जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो वहां कुछ मेहमान और जिस लड़की सगाई हो रही थी वह मौजूद थी। लड़की की बेवा मां परिवार की मुखिया है। वह गांव में सगाई की दावत देने गई हुई थी।थाना प्रभारी जीपी वर्मा ने बताया कि मुंदवाडा में शबनम बी की बेटी यासरा पुत्री इकराम खान की सगाई में गोवंश की दावत दी जा रही थी। शबनम बी विधवा है। इसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। दबिश के समय वह घर से बाहर थी। उसकी बेटी यासरा को गोवंश अधिनियम में आरोपित बनाया है। मांस का सैंपल जिला पशु चिकित्सालाय भेजा था। इसमे 60 किलो मांस पका हुआ और दस किलो कच्चा मांस मिला है।

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बयान व विवेचना के बाद महिला और अन्य लोगों को भी आरोपित बनाया जाएगा। आरोपित यासरा की मां शबनम बी ने बताया कि गांव के जावेद ने उसे मांस लाकर दिया था। प्रतिबंधित मांस जब्त करने वाले मामले में पुलिस ने फिलहाल एक ही आरोपित बनाया है। बताया जाता है कि मुख्य सरगना पर पुलिस अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है।