खर्चों में कटौती कर निगम की आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास, महापौर ने विभाग को लौटाई सरकारी गाड़ी – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

खर्चों में कटौती कर निगम की आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास, महापौर ने विभाग को लौटाई सरकारी गाड़ी

महापौर ने कहा कि नगर निगम की आर्थिक स्थिति वाकई गंभीर है, क्योंकि शासन से कोई मदद मिल नहीं रही है और न ही किसी प्रकार का वित्त नगर निगम को दिया जा रहा है। यही कारण है कि नगर निगम में कार्य करने वाले कर्मचारी को उनका वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। 

29 Dec 20203

ग्वालियर : ग्वालियर नगर निगम की खराब वित्तीय स्थिति को देखते हुए महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार ने एक अनोखा फैसला लिया। उनके इस फैसले के बाद सब तरफ उनकी चर्चा हो रही है। नगर निगम के आर्थिक हालात को खर्चों में कटौती करके सुधारने के प्रयास में महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने नगर निगम के दिए गए वाहन को वापस लौटा दिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन्होंने नगर निगम की खराब वित्तीय स्थिति को देखते हुए लिया है।

नगर निगम ग्वालियर सदैव से ही शहर में चर्चाओं का विषय रहा है। ऐसा ही कुछ गुरुवार की शाम को देखने को मिला, जब डॉक्टर शोभा सिकरवार जोकि वर्तमान में महापौर के पद पर आसीन हैं। उन्होंने नगर निगम को उनकी ही दी हुई गाड़ी को लौटा दिया। ये गाड़ी शहर के भ्रमण और कार्य आदि का जायजा लेने के लिए दी जाती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की स्थिति बेहद खराब है। इसीलिए उन्होंने अपने जिम्मेदारी का अहसास करते हुए कुछ खर्चों में कमी करने का निर्णय लिया है, जिसमें सर्वप्रथम उन्होंने अब नगर निगम की गाड़ी से न चलने का फैसला किया है। 

अधिकारियों से भी पूर्ण सहयोग की अपील
इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर निगम की आर्थिक स्थिति वाकई गंभीर है, क्योंकि शासन से कोई मदद मिल नहीं रही है और न ही किसी प्रकार का वित्त नगर निगम को दिया जा रहा है। यही कारण है कि नगर निगम में कार्य करने वाले कर्मचारी को उनका वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। इसीलिए मैं आज से नगर निगम की दी गई डीजल की गाड़ी से नहीं चलूंगी और सभी अधिकारियों से भी पूर्ण सहयोग की अपील करूंगी। 

फिजूल खर्ची न हो
उन्होंने कहा कि निगम भी ध्यान देगी फिजूल खर्ची न हो, जिससे निगम में काम करने वाले कर्मचारियों को उनके कार्य का भुगतान तो हो सके। वहीं इस दौरान नगर निगम कमिश्नर से भी इस विषय में चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे इस विषय में अभी कोई जानकारी नहीं है। आपके द्वारा ही मुझे अवगत कराया गया है। इस विषय में पहले में समझ लूं फिर बात करते हैं।