शिक्षा संस्कार युक्त होनी चाहिए – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

शिक्षा संस्कार युक्त होनी चाहिए – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल : 29 दिसम्बर 2023,

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि शिक्षा के साथ आत्म विश्वास व्यक्ति को ऊंचाईयों तक ले जाता है। शिक्षा सिर्फ पढ़ाई कर बड़े पदों को प्राप्त करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। योग्य बन देश और समाज के लिये काम करना भी शिक्षा का अभिन्न अंग है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा में संस्कार का होना बहुत ही जरुरी है। संस्कार के बिना शिक्षा उस फूल की तरह है जिसमें सुगंध नहीं होती। व्यक्ति चेहरे से नहीं अपने कर्मों से सुंदर और श्रेष्ठ माना जाता है। इसलिये आने वाली पीढ़ी में शिक्षा के साथ संस्कारों को भी भरना जरुरी होता है।

उप मुख्यमंत्री सतना में लवडेल विद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यालय प्रबंधन द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल को स्मृति चिन्ह भेंटकर शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।