30 दिसंबर को हनुवंतिया में रात्रि विश्राम करेंगे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

30 दिसंबर को हनुवंतिया में रात्रि विश्राम करेंगे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव

शुरुआत 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। हनुवंतिया के प्रति लगाव की वजह से वे जल महोत्सव के शुभारंभ में शरीक होते हैं।

28 Dec 2023

खंडवा : पर्यटन स्थल हनुवंतिया में चल रहे आठवें जल महोत्सव में 30 दिसंबर को मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्‍टर मोहन यादव शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डाक्‍टर मोहन यादव यहां टेंट सिटी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारी और बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बुधवार शाम प्रशासनिक अधिकारियों ने हनुवंतिया पहुंच कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

दो माह का जल महोत्‍सव

खंडवा जिले में इंदिरा सागर बांध के बेकवाटर में स्थित जल पर्यटन केंद्र हनुवंतिया में प्रति वर्ष दो माह का जल महोत्सव आयोजित होता है।

शिवराज सिंह चौहान ने की थी जल महोत्‍सव की शुरुआत

इसकी शुरुआत 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। हनुवंतिया के प्रति लगाव की वजह से वे जल महोत्सव के शुभारंभ में शरीक होते हैं। इस बार मुख्यमंत्री यादव शुभारंभ में शामिल नहीं हो पाने से अब रात्रि विश्राम करेंगे। अपर कलेक्टर काशीनाथ बडोले ने बताया कि मुख्यमंत्री का फाइनल प्रोग्राम नहीं आया है।