झारखंड की बालिका-बालक टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज की। इसके साथ ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। गोड्डा में आयोजित सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में फास्ट फाइव नेटबॉल का क्वार्टर फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया था। झारखंड की बालिका-बालक टीम क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की। हरियाणा मणिपुर समेत अन्य राज्यों की टीमों ने शानदार खेल दिखाया।
27 Dec 2023
गोड्डा : मेजबान झारखंड की बालिका और बालक टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर ली है। गांधी मैदान में आयोजित 29वीं सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में फास्ट फाइव नेटबॉल का क्वार्टर फाइनल मुकाबला मंगलवार की देर शाम खत्म हुआ। मेजबान झारखंड की बालिका-बालक टीम क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की।वहीं, हरियाणा, मणिपुर, केरल, कर्नाटक, राजस्थान आदि राज्यों की टीमों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। पुरस्कार वितरण के लिए सूबे के खेल मंत्री हफीजुल हसन मुख्य अतिथि रहेंगे। समापन कार्यक्रम में कई बॉलीवुड कलाकारों भी प्रस्तुति देंगे।
आयोजन समिति की सचिव क्या बोलीं
आयोजन समिति की सचिव सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि समापन दिवस पर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। बालक वर्ग में हरियाणा और राजस्थान के बीच पहला सेमीफाइनल होगा वहीं दूसरे सेमी फाइनल में झारखंड और पंजाब का मुकाबला होगा। वहीं बालिका वर्ग का पहला सेमीफाइनल हरियाणा और कर्नाटक के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेफा झारखंड और मणिपुर के बीच होगा।
परिणाम एक नजर में
प्री क्वार्टर फाइनल
बालक वर्ग
मैच विजेता – अंक
हरियाणा बनाम छत्तीसगढ़- हरियाणा – 23-14
झारखंड बनाम जम्मू कश्मीर – झारखंड – 37- 06
राजस्थान बनाम मध्य प्रदेश – राजस्थान – 32-16
असम बनाम पंजाब – पंजाब – 23-22
कर्नाटक बनाम प बंगाल – कर्नाटक – 26- 14
महाराष्ट्र बनाम तेलंगाना – तेलंगाना – 17- 07
मणिपुर बनाम केरला – मणिपुर – 31-30
छत्तीसगढ़ बनाम दिल्ली – दिल्ली – 18- 14
क्वार्टर फाइनल के मुकाबले
हरियाणा बनाम दिल्ली – हरियाणा – 41-22
झारखंड बनाम मणिपुर – झारखंड – 29- 14
राजस्थान बनाम तेलंगाना – राजस्थान – 43-30
पंजाब बनाम कर्नाटक – पंजाब – 22-19
आज के सेमीफाइनल मैच: बालक वर्ग
हरियाणा बनाम राजस्थान
झारखंड बनाम पंजाब
बालिका वर्ग
प्री क्वार्टर फाइनल
झारखंड बनाम पंडुचेरी – झारखंड – 30-05
तेलंगाना बनाम केरला – केरला – 32-09
छत्तीसगढ़ बनाम चंडीगढ़ – चंडीगढ़ – 21- 18
मध्य प्रदेश बनाम हिमाचल प्रदेश – हिमाचल प्रदेश – 14-11
मणिपुर बनाम असर – मणिपुर – 21-17
राजस्थान बनाम यूपी – राजस्थान – 19- 09
पंजाब बनाम कर्नाटक – कर्नाटक – 25- 22
हरियाणा बनाम जम्मू-कश्मीर – हरियाणा – 15-10
क्वार्टर फाइनल
झारखंड बनाम चंड़ीगढ़ – झारखंड – 26- 14
हरियाणा बनाम केरला – हरियाणा – 27- 18
हिमाचल बनाम कर्नाटक – कर्नाटक – 24- 10
मणिपुर बनाम राजस्थान – मणिपुर – 28- 08
आज के सेमीफाइनल मैच : बालिका वर्ग
हरियाणा बनाम कर्नाटक
झारखंड बनाम मणिपुर
More Stories
गौतम बुद्ध को फिर एक झटका: लोबिन हेंब्रम भाजपा में शामिल
चंपई सोरेन चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल
बीजेपी के चंपई सोरेन, बाबूलाल मरांडी सहित अन्य बड़े नेताओं ने स्वागत किया