नत्थूराम को मिली 01 लाख रुपए की बोनस राशि – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

नत्थूराम को मिली 01 लाख रुपए की बोनस राशि

खेती कार्य के अलावा अन्य ज़रूरतें पूरी करने में करेंगे उपयोग

उत्तर बस्तर कांकेर, 26 दिसम्बर 2023

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा आज वर्ष 2014-15 और 2015-16 के धान खरीदी की बकाया राशि सीधे प्रदेश के किसानों के खाते में अंतरित की गई, इससे जिले के लाभान्वित होने वाले किसानों में खुशी की लहर है। उक्त समारोह में लाभान्वित होने वाले किसानों में से कांकेर विकासखंड के ग्राम भीरावाही के किसान श्री नत्थूराम जैन भी हैं, जिनके खाते में 01 लाख रुपए की बकाया बोनस राशि जमा हुई। उन्होंने कहा कि बकाया बोनस राशि मिलने से हम सभी किसानों को बहुत फायदा होगा और खेती किसानी के अलावा और अन्य ज़रूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी के फैसले का भी किसानों को बहुत राहत मिल रही है। उन्होंने किसान हितैषी निर्णय के लिये माटीपुत्र किसानों के लिए संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।