सरेआम शराब पीते 5 गिरफ्तार – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सरेआम शराब पीते 5 गिरफ्तार

25-Dec-23

रायपुर : राजधानी पुलिस ने नशेडिय़ों के खिलाफ अभियान चलाकर सरेआम शराब पीते 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पीछे सरेआम शराब पीते आरोपी गुलशन कुमार महेश्वरी 25 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह गुढिय़ारी पुलिस ने आरोपी दीपक लहरे 30 वर्ष एवं आजाद चौक पुलिस ने आरोपी अपार नाग 24 वर्ष व कन्हैया लाल सिन्हा 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह मौदहापारा पुलिस ने आरोपी तोरण सिंह 34 वर्ष को गिरफ्तार किया है।