रांची में इंडी गठबंधन पर गरजे BJP नेता, हेमंत सोरेन को खूब सुनाया – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रांची में इंडी गठबंधन पर गरजे BJP नेता, हेमंत सोरेन को खूब सुनाया

भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम ने रविवार को विपक्षी गठबंधन और हेमंत सरकार पर जमकर गरजे। इस दौरान उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का गिरोह है। वहीं कांग्रेस भ्रष्टाचारियों के स्लीपर सेल की सरगना है और उनकी राज्य सरकारें स्लीपर सेल हैं। राज्य सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है। इन सरकारों को जनता की भलाई से कुछ भी लेना-देना नहीं है।

25 Dec 2023

रांची : रांची में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने रविवार को विपक्षी गठबंधन और हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का गिरोह है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों के स्लीपर सेल की सरगना है और उनकी राज्य सरकारें स्लीपर सेल हैं। राज्य सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है। बंगाल में बुआ, भतीजा, बिहार में नीतीश-लालू, तमिलनाडु में स्टालिन और उनके दामाद, केरल में वामपंथी सभी लूट में शामिल हैं।

‘इन सरकारों को जनता की भलाई से कुछ भी लेना-देना नहीं’

उन्होंने आगे यह भी कहा कि इन सरकारों को जनता की भलाई से कुछ भी लेना-देना नहीं है। इन्हें केवल अपने परिवार की चिंता है। ये संवैधानिक संस्थाओं पर लाठी मार रहे हैं। कभी आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनने पर अपमानित करते हैं तो कभी गरीब जाट किसान परिवार से आए उपराष्ट्रपति का अपमान करते हैं। राहुल गांधी मिमिक्री का वीडियो बनाकर संसद को लाफ्टर शो की तरह चलाना चाहते हैं। ऐसी परिस्थितियों में सांसदों का निलंबन उचित है। कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सदस्य के ठिकानों से बरामद पांच सौ करोड़ से ज्यादा रुपये ने देश में कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

मुख्यमंत्री सोरेन को अबतक ईडी ने जारी किए छह समन

जफर इस्लाम ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने छह समन जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने गलत नहीं किया तो क्यों डर रहे हैं। भागने से बच भी नहीं सकते हैं। ईडी आने वाले दिनों में सबूतों के साथ उनके दरवाजे पहुंच जाएगी तो उन्हें जवाब देना ही पड़ेगा।