देवघर में हथियार के बल पर डाका, घर की महिलाओं को बनाया बंधक लाखों रुपये लेकर हुए फरार – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

देवघर में हथियार के बल पर डाका, घर की महिलाओं को बनाया बंधक लाखों रुपये लेकर हुए फरार

मारगोमुंडा थाना क्षेत्र स्थित काशीटांड़ में एक घर से हथियार के बल पर अपराधियों ने करीब पांच लाख रुपये लूट लिए। बीते मध्य रात्रि सात-आठ की संख्या में अपराधी घर में घुसे थे। इस दौरान घर के अंदर महिलाओं को पहले कब्जे में लिया फिर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार करीब पांच लाख रुपये की लूट हुई है।

25 Dec 2023

मधुपुर, देवघर : देवघर के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र स्थित काशीटांड़ गांव निवासी मस्जिद कमेटी सेक्रेटरी मो. मुर्शीद अंसारी के घर में हथियार युक्त अपराधियों ने धावा बोलकर करीब पांच लाख रुपये लूट लिए। बताया जाता है बीते मध्य रात्रि सात-आठ की संख्या में अपराधकर्मी हथियार के साथ मुर्शीद के घर में प्रवेश कर गए। हथियार का भय दिखाकर घर की महिलाओं और अन्य सदस्यों को कब्जे में लेकर लूटपाट मचाने लगे। बक्शा, आलमारी आदि स्थानों पर रखे नकदी को लूट लिए। गृहस्वामी ने बताया घटना के समय घर में महिलाएं और बच्चे थे। सभी कमरों की तलाशी लेते हुए अपराधी जमकर उत्पात मचाए।

घर में रखे पैसे लेकर हो गए फरार

लूटी गई राशि में नकद तीन लाख मस्जिद कमेटी का पैसे थे, जबकि पौने दो लाख घर का पैसा था। अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी भाग निकले। घटना की सूचना पर मारगोमुण्डा थाना के पदाधिकारी और जवान घटनास्थल पर जाकर मामले की जानकारी लिए। पीड़ित महिलाओं से पुलिस ने घटना की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। कई अपराधी अपना मुंह ढके हुए थे। पुलिस मामला दर्ज करने की तैयारी में जुटी है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस अपराधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।