कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन का कटघोरा व दर्री में हुआ भव्य स्वागत – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन का कटघोरा व दर्री में हुआ भव्य स्वागत

23-Dec-23

कोरबा : छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। कोरबा जिले से लखनलाल देवांगन को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले में आने पर लखनलाल देवांगन का कटघोरा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
एक दिन पहले ही राजधानी रायपुर में लखनलाल देवांगन ने पद और गोपीनिता की शपथ ली। अगले दिवस अपने जिले में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बिलासपुर से लेकर कटघोरा के रास्ते पर जगह-जगह उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कटघोरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उनकी अगवानी की। महिला कार्यकर्ताओं ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया।
इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने श्री देवांगन को लड्डुओं से तौला। लखनलाल देवांगन के दर्री पहुंचने पर प्रतीक्षारत कार्यकर्ताओं ने कई स्थान पर उनका भव्य स्वागत किया और नारेबाजी की। मीडिया से संक्षिप्त चर्चा में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि कोरबा सहित सभी जिलों का समग्र विकास किया जाएगा। घोषणा पत्र में जो बिंदु हमने शामिल किए हैं, उनका क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। किसानों को धान बोनस का भुगतान 25 दिसंबर को किया जाना है। प्रधानमंत्री महतारी वंदन योजना सहित सभी योजनाओं पर शीघ्रता से काम होगा।
  कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के स्वागत सत्कार को लेकर सभी स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के नागरिकों को अपने जिले के विकास को लेकर श्री देवांगन से काफी उम्मीद है।