बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक हैरतंगेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने एक युवक पर शादी के बहाने से कई दफा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अब युवक शादी करने से इंकार कर रहा है और मोटी दहेज लेकर कहीं और शादी करने की तैयारी कर रहा है। युवती अब न्याय की गुहार लगा रही है।
05 Dec 2023
बोकारो : चास मुफस्सिल थाना इलाके की रहने वाली 24 वर्षीय युवती की शिकायत पर महिला थाना की पुलिस ने प्राथमिकी की है। धनबाद के राजगंज निवासी राम किशुन साव पर युवती ने आरोप जड़ा है। बताया कि आरोपित वर्तमान में बंडामुंडा सुंदरगढ़ ओडिशा में रहता है।
फेसबुक में हुई थी दोनों की मुलाकात
युवती ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित से उसकी पहचान चार वर्ष पहले फेसबुक के माध्यम से हुई थी। पहचान के बाद दोनों में बातचीत होने लगी। शादी का झांसा देकर आरोपित दो वर्ष से शारीरिक संबंध बना रहा है।
दुष्कर्म के बाद शादी से करता रहा इंकार
रांची के होटल से लेकर बोकारो के सिटी पार्क में सुनसान जगह पर बुलाकर वह कई बार दुष्कर्म कर चुका है। उसने कई बार घर वालों से मिलवाने व शादी की बात करने को कहा, लेकिन आरोपित इससे इनकार करता रहा। वह गर्भवती हो गई, तो आरोपित ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। अब वह शादी से इनकार कर रहा है। उसे जानकारी मिली है कि आरोपित मोटी रकम दहेज में लेकर शादी की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने आरोपों की सच्चाई जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।
More Stories
छत्तीसगढ़: जांजगीर के कांग्रेस कार्यकर्ता ने दो बेटों की हत्या कर दी, जिसमें एक की मौत भी शामिल है
दांते में स्वास्थ्य लाभ की खुली पोल, अस्पताल के गेट पर लगा था लॉक, महिला ने ससुर में ही दिया जोड़े को जन्म
जल संसाधन विभाग के ईई विजय जैमनिक सस्पेंड