फ्रांस की जेल से कैदी हेलिकॉप्टर से फरार, पहले भी ब्लास्ट कर जेल से भागा था; चोरी पर 2 किताबें लिखीं – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

फ्रांस की जेल से कैदी हेलिकॉप्टर से फरार, पहले भी ब्लास्ट कर जेल से भागा था; चोरी पर 2 किताबें लिखीं

पेरिस. फ्रांस में एक मोस्ट वॉन्टेड अपराधी हॉलीवुड फिल्मों की तरह जेल से हेलिकॉप्टर में सवार होकर फरार हो गया। दरअसल, 46 साल का अपराधी रेडोइन फेड पेरिस के दक्षिण पूर्व में स्थित रियू जेल में बंद था। रविवार सुबह वो कुछ हथियारबंद लोगों की मदद से भाग निकला। पुलिस अभी तक ये पता नहीं लगा पाई है कि उसने जेल कैसे तोड़ी, उसकी मदद करने वाले लोग कौन थे? रेडोइन को 2010 में चोरी और एक महिला पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में 25 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।
रेडोइन फेड पहले भी जेल तोड़ चुका है। अफसरों ने बताया कि रेडोइन 5 साल पहले पूर्वी फ्रांस में एक जेल में बंद था। तब उसने जेल में डायनामाइट ब्लास्ट कर 6 पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था। इसके बाद फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने 6 हफ्ते तक चली खोजबीन के बाद उसे ढूंढ निकाला था।

पुलिस ने हेलिकाॅप्टर बरामद कर लिया है:पुलिस अफसरों का कहना है कि उसने उस हेलिकॉप्टर को पेरिस से ही बरामद कर लिया, जिसे फेड ने जेल से भागने में इस्तेमाल किया था। हालांकि, पुलिस को फेड के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। फेड के फ्रांस में चोरी को लेकर कई किस्से हैं। उसके टीवी चैनल्स पर कई इंटरव्यू भी प्रसारित हो चुके हैं। उसने अपराधों पर दो किताबें भी लिखी हैं।