2700 करोड़ से झारखंड के 17 नगर निकायों को मिलेगा पानी – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

2700 करोड़ से झारखंड के 17 नगर निकायों को मिलेगा पानी

अच्छी खबर: 2025 तक राज्य की 10 लाख शहरी आबादी को शुद्ध पेयजल देने की योजना

खास बातें
रांची, हुसैनाबाद, मेदिनीनगर, झुमरी तिलैया में 1300 करोड़ की योजनाओं पर चल रहा काम
15 निकायों के 1.6 लाख घरों को पेयजल देने की नई योजना पर चल रहा काम
एशियन बैंक, विश्व बैंक, केंद्र और राज्य सरकार के फंड से योजनाएं होंगी पूरी

Satya Sharan Mishra

Ranchi : झारखंड के 17 नगर निकायों में 2700 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं से पीने का शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा. 2025 तक इन निकायों के 10 लाख से अधिक आबादी को पेयजल मुहैया कराने की योजना नगर विकास विभाग ने तैयार की है. रांची, हुसैनाबाद, मेदिनीनगर और झुमरी तिलैया नगर निकाय में करीब 1300 करोड़ की योजनाओं पर काम चल रहा है. वहीं 15 निकायों में 1447 करोड़ की लागत से 1 लाख 60 हजार घरों में पानी पहुंचाने के लिए नई योजना तैयार हुई है. इन निकायों में हर घर वाटर कनेक्शन देने के लिए करीब 1400 किलोमीटर डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिचाया जाएगा. 8.17 लाख लोग इस योजना से लाभान्वित होंगे. एशियन बैंक, विश्व बैंक, अमृत योजना और राज्य सरकार के फंड से इन सभी योजनाओं का क्रियान्वयन होगा.

शहरी विकास पर 5200 करोड़ खर्च होंगे

वाटर कनेक्शन के अलावा झारखंड के शहरी निकायों की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए 5200 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जाएंगे. इनमें से 2800 करोड़ रुपए एशियन डेवलपमेंट बैंक और देगा और 1200 रुपए राज्य सरकार खर्च करेगी. बाकी केंद्र सरकार की योजनाओं से खर्च होंगे. इसके तहत शहरी पेयजलापूर्ति, सीवरेज-ड्रेनेज, सेप्टिक, इंस्टीट्यूशन डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेपलमेंट किए जाएंगे.

निकाय योजना की लागत कितने घरों को मिलेगा पानी

रांची             645 करोड़                       203000

मेदिनीनगर   165.76 करोड़                    24711

लोहरदगा       127.47 करोड़                  14300

जामताड़ा        110.06 करोड़                    7860

वंशीधरनगर    125.83 करोड़                     7825

झुमरी तिलैया   146 करोड़                        25043

छतरपुर          105.95 करोड़                       7825

विश्रामपुर         103.73 करोड़                      10271

गुमला                 97.69 करोड़                      12687

कपाली               63.38 करोड़                      14100

महगामा             72.85 करोड़                         8206

धनवार                  63.89 करोड़                      5597

डोमचांच               81.32 करोड़                          7161

हरिहरगंज              82.41 करोड़                        5006

बड़हरवा                 63.25 करोड़                       7094

बड़की सरैया           38.20 करोड़                        4913

रांची में 654 करोड़ की लागत की योजनाएं चालू

रांची में शहरी जलापूर्ति योजना का काम तीन फेज में चल रहा है. फेज वन में 291 करोड़ से 1388 किमी पाइपलाइन बिछाई जा रही है और 13 जलमीनार बन रहे हैं. फेज 2 ए 88.57 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है. इसमें एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और एक ग्राउंड लेबल रिजर्वायर बनाने का काम चल रहा है. फेज टू बी 266 करोड़ की योजना है. इसके तहत राइजिंग पाइपलाइन बिछाई जा रह है.

हर निकाय में एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और 2 से 4 जलमीनार

15 निकायों में 1447 करोड़ की योजना के तहत हर निकाय में एक-एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जाएंगे. झुमरी तिलैया, मेदिनीनगर, लोहरदगा, गुमला में 4-4 जलमीनार बनाई जाएंगी. वहीं रेहला और जामताड़ा में 3-3 जलमीनार प्रस्तावित हैं. बाकी निकायों में 2-2 जमीनार बनेंगी. झुमरी तिलैया, मेदिनीनगर, लोहरदगा, गुमला और कपाली नगर निकाय की योजनाएं विश्व बैंक, अमृत-2 और राज्य सरकार के फंड से पूरी की जाएंगी. बाकी निकायों के योजना अमृत-2.0 से पूरी की जाएगी.

इसे भी पढ़ें – रांची डीसी ने की कृषि संबंधी कार्यों की समीक्षा, बचे किसानों को फसल बीमा राशि देने का निर्देश