मुंबई में हाईटाइड, पटना सहित बिहार के कई शहरों में बारिश, दिन में छाया अंधेरा – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुंबई में हाईटाइड, पटना सहित बिहार के कई शहरों में बारिश, दिन में छाया अंधेरा

देश के विभिन्न भागों में मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार देर शाम मुंबई, रत्नागिरि और रायगढ़ में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। 

वहीं, बिहार में मानसून की बारिश लगातार जारी है। राज्य में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई। बिहार में गुरुवार को भी कई इलाकों में वज्रपात से 30 लोगों की जान चली गई थी।
इस बीच, मुंबई में भारी बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है। साथ में शनिवार को बेहद भारी बारिश का भी अंदेशा व्यक्त किया है।

बिहार के पटना में अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को एक बार फिर से बिजली गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। 26 दिन पहले राज्य के आठ जिलों में बिजली गिरी थी। राज्य में पिछले एक हफ्ते में बिजली गिरने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनहानि पर अफसोस जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया।