(भोपाल)मनीष गोयल मप्र कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के रायसेन जिला अध्यक्ष नियुक्त – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

(भोपाल)मनीष गोयल मप्र कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के रायसेन जिला अध्यक्ष नियुक्त

  • 04-Jul-2023

भोपाल 04 जुलाई ।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर व्यापार एवं उद्योग संगठनों के समन्वयक गोविंद गोयल और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया एवं मप्र कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरडिय़ा द्वारा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन की उपस्थिति में मनीष गोयल को मप्र कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ का रायसेन का जिला अध्यक्ष नियुक्त कर नियुक्ति पत्र जारी किया गया।मनीष गोयल से अपेक्षा की है कि वे अभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और पूर्व अध्यक्षद्वय सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी की भावनानुसार और कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति अनुसार संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।साथ ही जिले के उद्योग और व्यापार से जुड़े व्यक्तियों को कांग्रेस पार्टी से जोडऩे का कार्य करेंगे। समय-समय पर कांग्रेस द्वारा आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन और आंदोलनों में जिला कांग्रेस संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेंगे और कांग्रेस संगठन की मजबूती और गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।वरिष्ठ नेताओं द्वारा गोयल को नियुक्ति पत्र सौंपते समय प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस नेता अख्तर अली, विजय सोनी, माधवसिंह लोधी, मनीष चतुर्वेदी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे, जिन्होंने गोयल को उनकी नियुक्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।