मंत्रालय ने जारी… रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह नहीं जाएंगे लेह दौरे पर – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मंत्रालय ने जारी… रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह नहीं जाएंगे लेह दौरे पर

रक्षा मंत्रालय ने जारी… रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह नहीं जाएंगे लेह दौरे पर

भारत चीन के बीच चल रहे तनाव के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का लेह दौरा एक बार फिर से टल गया है।

भारत चीन के बीच चल रहे तनाव के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का लेह दौरा एक बार फिर से टल गया है। इसको लेकर रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अब अगली तारीख जल्द ही जारी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कल शुक्रवार को रक्षा मंत्री हालात का जायजा लेने के लिए लेह का दौरान करने जा रहे थे। लेकिन अब उनका यह दौरा टल गया है। दौरा रद्द होने के बाद रक्षा मंत्रालय की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि लेह जाने की नई तारीख का जल्द ही ऐलान किया जाएगा। मंत्रायल ने बताया कि इस दौरान रक्षा मंत्री लेह जाकर घायल जवानों से मुलाकात करते। साथ ही गलवान हिंसा में घायल हुए जवानों का हौसला बढ़ाते। दोनों देशों की सेनाओं के बीच लंबे समय से तनातनी का माहौल हुआ है। सरकार इसे कम करने की कोशिश कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की लद्दाख की पहली यात्रा होती। इस दौरे के दौरान राजनाथ सिंह, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल योगेश कुमार जोशी, 14 कोर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा करने वाले थे। सेना प्रमुख नरवाना ने लद्दाख का भी दौरा किया है। उन्होंने यह दौरा 23 से 24 जून के बीच किया। उन्होंने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। जनरल नरवाना इससे पहले 22 मई को लेह आए थे। गौरतलब है कि भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच 15 जुलाई को चीनी और भारतीय सेनाओं के बीच गालवान घाटी में हिंसक झड़प हुई थी, जो पिछले सात हफ्तों से चल रही है। भारत के 20 सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।