- 10-Jun-2023
भोपाल,१० जून । मध्य प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत १२ जून को जबलपुर से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी। इसके बाद सभी संभागीय मुख्यालयों पर पार्टी की बड़ी सभाएं होंगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान को प्रारंभिक रूपरेखा तैयार की है। इसके अनुसार जिला मुख्यालयों पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम होंगे। मोर्चा-प्रकोष्ठों के सम्मेलन भी संभागीय स्तर पर किए जाएंगे। नवम्बर-दिसम्बर में विधानसभ्ज्ञा चुनाव होने हैं। अक्टूबर में आदर्श आचारसंहिता प्रभावी हो जाएगी। इसके देखते हुए कांग्रेस ने प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार की है। कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री भी प्रचार अभियान में शामिल होंगे। जिला स्तर पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने १६ नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। वे अपने क्षेत्र के साथ-साथ यहां भी दौरे करेंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने जिलों में काय्रकर्ताओं के साथ बैठकें प्रारंभ कर दी हैं।
More Stories
फेसबुक पर शादी की फोटो शेयर करने से पता चला दूसरे धर्म का है युवक
कॉमनवेल्थ पावर चैंपियनशिप चैंपियनशिप में शशांक-यशवर्धन का चयन, जबलपुर के पीयूष को पांचवीं बार बेस्ट एलिस्टर चुना गया
मैक्सी यूक्रेनी यूक्रेनी सिंह बोले- बीजेपी के सदस्य बनो, नहीं तो गोली खाओ