बूथ पदाधिकारियों की पार्टी में सबसे बड़ी जिम्मेदारी : – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बूथ पदाधिकारियों की पार्टी में सबसे बड़ी जिम्मेदारी :

बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा की महानगर व जिले की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह अभियान 15 से 25 मार्च के बीच चलाया जायेगा। जिसको लेकर पार्टी कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या ने अभियान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्जवल व वंदेमातरम के बाद हुई। प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या ने कहा कि बूथ समिति में अध्यक्ष सहित 11 कार्यकर्ता होंगे। समिति सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी होनी चाहिए। जिसमें सभी सदस्यों के बीच कार्य विभाजन किया जाय। जिसमें एक मंत्री/सचिव, मन की बात, व्हाट्सएप प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, प्रभावी मतदाता, युवा प्रमुख, सामाजिक श्रेणी प्रमुख, कार्य प्रमुख होंगे। पन्ना प्रमुख बूथ समिति के अतिरिक्त होंगे। प्रत्येक मण्डल में 11 से 15 मार्च के बीच बैठक करके शक्तिकेन्द्र संयोजक व अल्पकालिक विस्तारक को इसकी जानकारी देनी है। क्षेत्रीय मंत्री मणीन्द्र पाण्डेय ने कहा कि बूथ के पदाधिकारियों की पार्टी में सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। जिसके गठन में हमें समाज के हर वर्ग के समावेश होने का प्रयास करना चाहिए। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से आम जनता में उत्साह का माहौल है। हमें सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को तेज करना चाहिए। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी सक्रियता को और बढ़ा दें। इस अवसर पर शैलेन्द्र कोरी, अशोक कसौधन, परमानंद मिश्रा, प्रतीक श्रीवास्तव, रामकुमार सिंह राजू, संजय निषाद, राकेश मणि त्रिपाठी, मुन्ना सिंह, हरीश श्रीवास्तव, विशाल सिंह, राधेश्याम त्यागी, तिलकराम मौर्या, आकाश मणि त्रिपाठी, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, अरविंद सिंह, सुनील तिवारी शास्त्री, सुनील मिश्रा, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह मौजूद रहे।