![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने बड़वानी जिले के सेंधवा में दिव्यांग महिला सशक्तिकरण एवं महिला-पुरूष समानता के लिये जन-जागरण परियोजना का शुभारंभ किया। श्री पटेल ने संत अगस्टिन सोशल सर्विस सोसायटी द्वारा शुरू किये गये इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि संस्था सरकार के सहयोग से दिव्यांग महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिये उत्तम कार्य करेगी।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जिले के पाटी और पानसेमल विकासखण्ड की 84 ग्राम पंचायतों में परियोजना का शुभारंभ किया गया है। महिला सशक्तिकरण और विकास के लिये शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जानकारी के अभाव में सामान्य और दिव्यांग महिलाएँ अभी भी योजनाओं का भरपूर लाभ नहीं उठा पा रही हैं। संस्था आगे बढ़ कर महिलाओं को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करे। परियोजना में दिव्यांग महिलाओं-बालिकाओं का सशक्तिकरण, जागृति, उनकी प्रशासन और संसाधनों तक पहुँच सुनिश्चित करना, महिला हिंसा की रोकथाम और महिला-पुरुष समानता आदि कार्य किये जायेंगे।
भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
विकास यात्रा के दौरान मंत्री श्री पटेल ने ग्राम उमेदड़ा और रातड़ियामाल में चौपाल, पशु हौज, पानी की टंकी, सामुदायिक शौचालय का भूमि-पूजन करने के साथ कपिलधारा योजना में बने कूपों का लोकार्पण किया।
अमृत सरोवर तालाब का लोकार्पण
पशुपालन मंत्री श्री पटेल ने ग्राम काजलमाता में अमृत सरोवर तालाब का लोकार्पण किया। साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
More Stories
एमपी नर्सिंग घोटाला: नर्सिंग स्टोर के लिए राहत भरी खबर, पात्र 66 कॉलेज के छात्रों की परीक्षा के बाद दूसरे बैच में शिफ्ट किया गया
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की उड़ी धज्जियां: पहली पत्नी के रहते पुरुष ने रचाई दूसरी शादी, अब बेटी को लेकर मां लगी न्याय की गुहार
पेट्रोल-डीजल की आग और पेड़ पर फांसी लगाने का प्रयासः पुलिस ने बचाई जान, जानिए क्या है मामला