कलेक्टर ने जुनवानी के गौठान का किया निरीक्षण – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कलेक्टर ने जुनवानी के गौठान का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को सक्ती विकासखंड के  जुनवानी गौठान ग्राम पंचायत पतेरापालीकला  का निरीक्षण किया। जनपद सीईओ जागेन्द्र साहू ने कलेक्टर को जानकारी दी कि स्व सहायता समूह विभिन्न आजीविका गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक लाभ ले रही हैं स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद और गौठान में किए जा रहे हैं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर पन्ना ने जनपद सीईओ को हिदायत देते हुए गौठान में वर्मी कम्पोस्ट खाद प्राथमिकता से बनवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कम लागत से खाद बनाने के निर्देश दिए और केंचुआ पर्याप्त मात्रा में डालने के लिए कहा है। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के गौठान पहुचते ही बहुत सी समस्याओं का हल तत्काल निकाला, और कुछ समस्याएँ जैसे मुर्गी और बकरी पालन के लिए तत्काल शेड निर्माण करने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने महिलाओं को मशरूम उत्पादन के लिए भी प्रोत्साहित किया।