चोरी का मिक्सर बेचने पहुंची दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे चोरी का माल जब्त कर कोर्ट में पेश किया है। कनाड़िया थाने के एसआई रघुवीर जाट के अनुसार गोकुल नगर में रहने वाले एक युवक के घर चोरी की वारदात हो गई थी।
घटना के वक्त युवक लॉकडाउन लगने से खरगोन स्थित अपने गांव चला गया था। वापस आकर देखा तो उसके घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। तभी मुखबिर ने बताया कि एक महिला बहुत ही सस्ते में एक मिक्सर बेच रही है। इस पर टीम वहां पहुंची तो देखा कि महिला चोरी का सामान लेकर बेचने आई है। महिला ने अपना नाम मल्लिका निवासी रमा बाई नगर बताया। उसे थाने लाकर पूछताछ की तो उसने चोरी कबूली। साथ में अपनी मौसेरी बहन गोटी बाई का नाम भी कबूला। पुलिस ने चोरी का पूरा माल जब्त कर लिया है।
More Stories
उज्जैन जावरा फोरलेन: मज़हब-जावरा फोरलेन का बदला जा सकता है मार्ग…सर्वेक्षण के बाद जमीन अधिग्रहण होगा
एमपी न्यूज टुडे: 1 सितंबर से बदले नियम, प्लेन में बम निरोधक हमला, एमपी बना फिर से सोया प्रदेश, गणतंत्र में बड़ी खबरें
भोपाल समाचार: पंचायत भवन से चुराया गया मुख्तार टीवी, गांव में पहुंचा चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार