विस्फोटक खाने से गाय का मुंह फटा, पुलिस को आशंका- अन्य जगहों पर भी विस्फोटक मिश्रित खाना रखा हो सकता है – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

विस्फोटक खाने से गाय का मुंह फटा, पुलिस को आशंका- अन्य जगहों पर भी विस्फोटक मिश्रित खाना रखा हो सकता है

जिले के पाली थाना इलाके में विस्फोटक मिश्रित भोजन खाने से गाय का मुंह फट गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फोरेंसिंक एक्सपर्ट की मदद से इलाके में बीते 2 दिन से सर्च अभियान चला रही है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ अन्य जगहों पर भी जानवरों के लिए ऐसा विस्फोटक रखा हो सकता है।   

घटना जिले के गिंजरी गांव की है। पुलिस के अनुसार, गाय के मालिक ओमप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि हर दिन की तरह रविवार की सुबह गाय को चरने के लिए छोड़ा था। शाम को लौट आती थी। लेकिन 14 जून को वापस नहीं आई तो हमने 2 दिन तक उसकी तलाश की। 16 जून को गाय को ढूंढ लिया और देखा कि उसका निचला जबड़ा फटा हुआ था। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने गाय को भोजन के साथ विस्फोटक खिलाया है, जिससे जबड़ा फट गया। गाय अब कुछ खा नहीं पा रही है। वह एक माह के बछड़े को दूध भी नहीं पिला पा रही है।

  • एसपी सचिन शर्मा ने कहा कि हमें जानकारी मिली है। पुलिस ने मौके पर पशु डॉक्टर को बुलाया और गाय का उपचार कराया है। केस दर्ज कर लिया है।