मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1349 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए जनवरी 2023 हेतु कुल 1451 किं्वटल 40 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। इसमें 890 प्राथमिक स्कूलों के लिए 720 क्ंिवटल 70 किलोग्राम और 459 माध्यमिक स्कूलों के लिए 730 किं्वटल 70 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी विकासखण्ड के 290 स्कूलों के लिए 389 किं्वटल 40 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया। इसमें 174 प्राथमिक स्कूलों के लिए 187 किं्वटल 40 किलोग्राम और 116 माध्यमिक स्कूलों के लिए 202 किं्वटल खाद्यान्न आबंटन शामिल है। इसमें से धमतरी शहर के 58 स्कूलों में खाद्यान्न आबंटन के लिए एजीओ को 67 क्विंटल 30 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन किया गया है। इनमें 33 प्राथमिक स्कूलों के लिए 34 क्विंटल 80 किलोग्राम और 25 माध्यमिक स्कूलों के लिए 32 क्विंटल 50 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है।
इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 306 स्कूलों के लिए 296 किं्वटल 70 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। इसमें 186 प्राथमिक स्कूलों के लिए 138 किं्वटल 10 किलोग्राम और 120 माध्यमिक स्कूलों के लिए 158 किं्वटल 60 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। मगरलोड विकासखण्ड के 226 स्कूलों के लिए 246 किं्वटल 20 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 154 प्राथमिक स्कूलों के लिए 124 किं्वटल 10 किलोग्राम और 72 माध्यमिक स्कूलों के लिए 122 किं्वटल 10 किलोग्राम खाद्यान्न शामिल है। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के 469 स्कूलों के लिए 451 किं्वटल 80 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इसमें 343 प्राथमिक स्कूलों के लिए 236 किं्वटल 30 किलोग्राम और 126 माध्यमिक स्कूलों के लिए 215 किं्वटल 50 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है।
Nationalism Always Empower People
More Stories
रायपुर समाचार: रिश्वत लेने वाली महिला को नहीं मिली जमानत
सावन के महीनों में नहीं खानी चाहिए, जाने इसके पीछे का वैज्ञानिक और धार्मिक कारण…
CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI समेत कई खूबसूरत पद इधर से उधर, देखें लिस्ट…